Indian Railways: रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस रात 9 बजे और हटिया-टाटानगर पैसेंजर 10:30 बजे खुलेगी

दिन में 2 बजकर 25 मिनट पर रांची से पटना के लिए रवाना होने वाली 12366 रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन आज यानी 28 अक्टूबर को रात 9 बजे रवाना होगी. पूर्व मध्य रेलवे के गोमो एवं मानपुर रेलखंड पर हुई रेल दुर्घटना की वजह से ऐसा हुआ है.
Indian Railways: धनबाद मंडल के गुरपा स्टेशन पर हुई रेल दुर्घटना की वजह से चार दिनों से ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया था. शुक्रवार को डाउन लाइन पर दिन में एक बजे पहली बार मालगाड़ी का परिचालन किया गया. बताया गया है कि इस रेल लाइन पर एक मालगाड़ी को चलाया गया. हालांकि, आज भी कई ट्रेनें बदले मार्ग से चल रही हैं. रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस रात के 9 बजे छूटेगी, तो हटिया-टाटानगर पैसेंजर ट्रेन हटिया से 10:30 बजे रवाना होगी.
4 दिन से लेट चल रही है रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस
दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से शुक्रवार को यह जानकारी दी गयी. इसमें बताया गया कि दिन में 2:25 बजे रांची से पटना के लिए रवाना होने वाली 12366 रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन आज यानी 28 अक्टूबर को रात 9 बजे रवाना होगी. पूर्व मध्य रेलवे के गोमो एवं मानपुर रेलखंड पर हुई रेल दुर्घटना की वजह से ऐसा हुआ है. यह ट्रेन पिछले 4 दिन से अपने तय समय से विलंब से जा रही है. 08196 हटिया-टाटानगर पैसेंजर ट्रेन का 28 अक्टूबर का प्रस्थान समय बदल दिया गया है. यह ट्रेन अपने निर्धारित समय शाम 6:10 बजे की बजाय अब 260 मिनट विलंब से रात के 10:30 बजे हटिया से प्रस्थान करेगी.
ट्रेन दुर्घटना के बाद बदले गये दर्जनों ट्रेनों के रूट
बता दें कि 26 अक्टूबर को धनबाद-गया रेलखंड पर कोयला लदी मालगाड़ी के 50 से अधिक डिब्बे पटरी से उतर गये थे. इसकी वजह से दर्जनों ट्रेनों के रूट बदलने पड़े हैं. दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से शुक्रवार को बताया गया है कि 12366 रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया गया है.
साढ़े छह घंटे लेट है रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस
यह ट्रेन अपने निर्धारित समय 14:25 बजे के स्थान पर 395 मिनट यानी करीब साढ़े छह घंटे विलंब से रवाना होगी. यह ट्रेन आज रात के 21:00 बजे रांची से प्रस्थान करेगी. इतना ही नहीं, रांची से खुलने या रांची आने वाली अन्य कई ट्रेनों के भी रूट बदल दिये गये हैं. पूरी सूची यहां देखें.
from prabhat khabar



