Uncategorized

जानवर कौन पहचान मुश्किल… युवकों के कुत्तों को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल, एक की दर्दनाक मौत

यूपी के उन्नाव जिले में कुत्तों की लाठी डंडे से पीट पीटकर हत्या किए जाने का एक वीडियो सामने आया है । वीडियो के सामने आने के बाद एक समाजिक संस्था ने वीडियो को संज्ञान में लेकर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है । घटना गंगाघाट थाना क्षेत्र के अखलाक नगर की है ।

कुत्तों को बेरहमी से पीटने का वीडियो आया सामने

जानकारी के अनुसार अखलॉक नगर में रविवार की रात कुछ युवक खाली प्लाट में बैठे कुत्तों को बेरहमी से मारते पीटते दिखाई पड़े। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद बेजुबानों की एक संस्था ने वीडियो को संज्ञान में लेकर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।

संस्था से जुड़ी शिखा तिवारी ने बताया की 16 सितम्बर को कुत्तों को पीटने का एक वीडियो सामने आया है जिसमे कुछ लोग दो कुत्तों को बेरहमी से पीट रहें है जिसमे एक डॉग की मौत उसी दिन हो गई थी और एक डॉग जीवन मौत से जूझ रहा है ।

मुकदमा दर्ज, जांच जारी

सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि बेजुवान संस्था की तहरीर पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कराई जा रही है जल्द ही आरोपियों को पकड़ा लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button