बिग बॉस में पहली बार छलके अभिषेक के आंसू, डिनर डेट पर किसी ने निकाली भड़ास, कोई हुआ इमोशनल
‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का आज का एपिसोड शुरू होता है मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान की जुगलबंदी से। पहले तो दोनों किचन में बैठकर बाते करते हैं कि घर में कौन कैसा है। दोनों दूसरे लोगों के बारे में अपना व्यू शेयर करते दिखाई दे रहे है। दोनों को लोग काफी पसंद करते हैं और फैंस को तो उनमें विनर बनने की क्वालिटी भी दिखाई देती है। अभिषेक और मनीषा एक साथ बैठकर आपस में जुगलबंदी करते नजर आ रहे हैं। ये काफी फनी है। उसके बाद अभिषेक का एक क्लिप है, जिसमें वो काफी इमोशनल हो गए हैं।
फैंस पहली बार अभिषेक को रोते हुए देख रहे हैं। उन्हें घर की याद आ रही है। वो अपने मम्मी-पापा को याद करके रो रहे हैं, वहीं घरवाले उन्हें शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं।
मनीषा रानी और बेबिका के बीच में बेबिका के बॉयफ्रेंड को लेकर बात कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके कितने रिलेशनशिप रह चुके हैं। दूसरी तरफ जिया और फलक की बातें हो रही हैं। वहां अविनाश भी हैं जो अपनी बात रख रहे हैं।
घरवाले एक डेट पर भी जाते हैं और सबकी आपस में जोड़ियां बना दी गई हैं। अभिषेक और पूजा एक साथ जाते हैं। वहीं, बेबिका और मनीषा एक साथ डिनर के लिए जाती हैं। पूजा भट्ट बताती हैं कि उन्हें अपने पिता महेश भट्ट की याद आ रही है। वहीं अभिषेक दूसरे घरवालों पर अपनी राय दे रहे हैं। मनीषा और बेबिका की बातचीत में वे दोनों ही दूसरों के बारे में खूब सारी बातें करती हैं। ये टास्क काफी मजेदार है। इसके लिए एक-एक करके कई लोग जाते हैं।अभिषेक और मनीषा रानी एक साथ बैठकर मस्ती कर रहे हैं। सोने जाने से पहले दोनों आपस में जुगलबंदी कर रहे हैं कि कौन शो का विनर बनेगा। मनीषा जहां अपने अंदाज में अभिषेक को कम आंक रही हैं, वहीं वो मजाकिया अंदाज में उन्हें रोस्ट कर रहे हैं। दूसरी तरफ मनीषा और जद का फ्लर्टिंग भी किचन में चल रहा है। वहां पूजा भट्ट भी बैठी हैं और उनपर हंस रही हैं। मनीषा, जद को कहती हैं कि वो बहुत हॉट हैं।




