Uncategorized

घरेलू विवाद में महिला ने उठाया आत्मघाती कदम, बच्चों को तालाब में फेंकने के बाद लगा दी छलांग, तीन की मौत

झारखंड के पलामू जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। घरेलू विवाद में हैदरनगर थाना क्षेत्र के करीमनडीह गांव की रहने वाली एक महिला ने पहले अपने तीन बच्चों को तालाब में फेंक दिया और खुद छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने तीन साल की बच्ची को तो किसी तरह से बचा लिया, लेकिन एक बेटी और एक बेटे के साथ महिला की पानी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार करीमनडीह गांव की रहने वाले जवाहिर राम की पत्नी 30वर्षीय निर्मला देवी ने तीन बच्चों के साथ मोहर कला तालाब में छलांग लगा दी। ग्रामीणों ने तत्काल सभी को बाहर निकाला और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरनगर लाया गया। जहां चिकित्सकों ने महिला निर्मला देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में 8 वर्षीय पुत्री लाडली कुमारी और 6 वर्षीय पुत्र करण कुमार को मृत घोषित कर दिया। जबकि 4 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार की स्थिति खतरे से बाहर है। गुड्डू कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

दो दिन पहले ही पति सिकंदराबाद रवाना हुआ

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि निर्मला देवी का पति दो दिन पहले ही मजदूरी करने सिकंदराबाद गया था। जबकि महिला का ससुराल में परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अक्सर झगड़ा होता था। शनिवार सुबह भी झगड़े के बाद सुबह करीब 8 बजे महिला निर्मला देवी अपने तीनों बच्चों को लेकर मोकहर कला गांव की ओर निकली। उसने अपने बच्चों को पोखर में फेंकने के बाद खुद छलांग लगा दी।

पुलिस सभी बिन्दुओं पर छानबीन में जुटी

निर्मला देवी का पति जवाहिर राम सिकंदराबाद पहुंचा ही था, तभी उसे इस दुःखद घटना की सूचना मिली। वह वापस गांव लौट रहा है। वहीं पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किस परिस्थिति में विवाद हुआ, क्यों निर्मला देवी तालाब (पोखर) में कूद गई, क्या उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाया गया था, इन सभी बिन्दुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button