Sports

ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर फाइनल में पहुंची, जानिए अब तक कितने बार खिताब जीत चुकी है

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के रूप में पहली फाइनलिस्ट टीम तय हो गई है. ऑस्ट्रेलिया ने बीते गुरुवार 23 फरवरी भारत को सेमीफाइनल में 5 रनों से हराकर फाइनल का टिकट कटवाया. वहीं टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल आज 24 फरवरी, शुक्रवार इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच को खेला जाएगा. वीमेंस टी20 वर्ल्ड का पहला संस्करण 2009 में खेला गया था, जिसमें इंग्लैंड विजेता रही थी, जब से लेकर अब तक कुल 7 वर्ल्ड कप खेले जा चुके हैं और आठवां खेला जा रहा है.

ऑस्ट्रेलिया का कायम रहा दबदबा

8वें संस्करण में ऑस्ट्रेलिया टीम सातवीं बार फाइनल में पहुंची है. वहीं टीम ने पांच बार खिताब जीता है. ऑस्ट्रेलिया 2010, 2012, 2014, 2018 और 2020 में विजेता बनी थी. इसके अलावा टीम 2016 में रनरअप रही थी. वहीं इस बार फिर ऑस्ट्रेलिया फाइनल मे जगह बनाने में कमयाब हो गई है. 

ऑस्ट्रेलिया ने बीते दो संस्करण में लगातार जीत अपने नाम की है. ऐसे में इस बार फिर जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलिया महिला टी20 वर्ल्ड कप में जीत की हैट्रिक लगा सकती है. ऑस्ट्रेलिया अब तक वीमेंस टी20 वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीम रही है. 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button