Uncategorized

मम्मा स्कूल कैब से डर लगता है…दिल्ली में 6 साल की बच्ची के साथ जो कुछ हुआ उसकी कहानी हर मां-बाप को डरा देगी!

अगर आप भी अपने बच्चों को वैन से स्कूल भेजते हैं तो थोड़ा ध्यान दीजिए। ये खबर आपको जागरूक करने के लिए है। मामला दक्षिण दिल्ली का है। एक 6 साल की बच्ची ने स्कूल वैन के चालक के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जब बच्ची ने अपने प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत की और वैन में चढ़ने से इनकार किया तब उसके माता-पिता को कुछ गड़बड़ होने का अंदेशा हुआ। तब बच्ची ने अपनी मां को बताया कि वैन का चालक उसको पिछले एक साल से गलत तरीके से छू रहा था। इस जानकारी के बाद बच्ची के माता-पिता ने पुलिस में 30 साल के चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जैतपुर के रहने वाले चालक को बुधवार को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। हालांकि, यहां हम आपको ये भी बता दें कि सभी कैब वाले ऐसे नहीं होते हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों के दौरान इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं, तो हमें सतर्क रहने की जरूरत तो जरूर है।

रोज 20-25 बच्चों को स्कूल ले जाता था आरोपी

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के डीसीपी राजेश देव ने कहा कि बच्ची की मां ने बताया कि उन्होंने एक प्राइवेट कैब को बच्ची को रोज स्कूल छोड़ने के लिए हायर किया था। बच्ची की मां ने बताया कि वैन का चालक पिछले एक साल से बच्ची के प्राइवेट पार्ट को छू रहा था। डीसीपी ने कहा कि इस मामले में आईपीसी और पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी मोहम्मद अजहर की 2 मई को शादी होनी थी। उन्होंने बताया कि अजहर रोज 20-25 बच्चों को स्कूल लाता और ले जाता था। ज्यादातर बच्चे पहली और दूसरी कक्षा के थे।

मां को ऐसे मिली जानकारी

नए सत्र की शुरुआत होने के बाद बच्ची ने हाल ही में स्कूल जाना शुरू किया था। ड्राइवर अजहर उसे एक साल से स्कूल लाता और ले जाता था। जांच में पता चला कि अजहर बच्ची को सबसे आखिर में छोड़ने आता था। संयोग से जब बच्ची की मां ने उसे गुड टच और बैड टच के बारे में बता रही थी उसने इस घटना के बारे में मां को बताया। दिल्ली में ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी प्राइवेट वैन के चालकों पर ऐसे केस लगे हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने माता-पिता को इस मामले में सतर्क रहने को कहा है।

कैसे बचे ऐसे मामलों से?

माता-पिता कैब या वैन हायर करने से पहले उसकी अच्छे से पड़ताल करें। ये भी सुनिश्चित करें की ड्राइवर का पुलिस वेरीफिकेशन हो रखा हो। यही नहीं, इस बात का भी ख्याल रखा जाए कि वैन में एक महिला अटेंडेंट भी रहे। खासतौर पर उन वाहनों में जिसमें 10 साल से कम उम्र के बच्चे आ-जा रहे हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button