Uncategorized

नीतीश सरकार का चुनावी मास्टर स्ट्रोक, मुखिया, सरपंच और वार्ड पार्षद की बढ़ेगी सैलरी, जानिए कब से मिलेगा लाभ

राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब लोकसभा के चुनावी मूड में आ चुके हैं। मुख्यमंत्री समस्या समाधान, किए गए वादे को पूर्ण करने के लिए लोकसभा चुनाव को देखते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मिल रहे हैं। कल ही जीविका दीदी के प्रतिनिधिमंडल से मिले और उनकी कई समस्याओं का फॉरन निदान भी कर डाला। उनके मानदेय को बढ़ाने का आश्वासन तो दिया ही साथ ही हड़ताल अवधि में चयनमुक्त आंगनबाड़ी सेविकाएं और सहायिकाओं को पुनः चयन भी कर लिया। आज इसी चुनावी मूड में आए नीतीश कुमार ने ग्रास रूट पर निशाना साधा है। इस बार मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्यों तथा सरपंच, उप सरपंच एवं पंचों के शिष्टमंडल से मुलाकात की

क्या क्या बाद हुआ!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से 1 अणे मार्ग स्थित ‘लोक संवाद’ में आज राज्य के मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्यों तथा सरपंच, उप सरपंच एवं पंचों के शिष्टमंडल ने सीएम से शिष्टाचार मुलाकात की। इस क्रम में मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्य तथा सरपंच, उप सरपंच एवं पंचों के शिष्टमंडल ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी उनकी समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि आप सबने जो मांग की है, उसके आधार पर मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्य तथा सरपंच, उप सरपंच एवं पंच के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की जाएगी।

सीएम ने दिलाई याद

सीएम नीतीश कुमार ने सबों को याद दिलाया कि पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों के चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण से समाज का कितने लाभ हुआ। इसके कारण बड़ी संख्या में महिलाएं समाज का नेतृत्व करने को लेकर आगे आईं। इसके अलावा कई कार्यों की भी याद दिलाई। मसलन गांवों तथा टोलों में पक्की गली नाली का निर्माण कराया गया। हर घर तक नल का जल पहुंचाया गया। हर घर तक बिजली पहुंचा दी गई है। सभी पंचायतों के वार्डों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाया जा रहा है। पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें पंचायत के सभी लोगों की समस्याओं का समाधान एक ही छत के नीचे हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button