
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला दिन का दिल्ली टेस्ट मैच समाप्त हो गया है. ऑस्ट्रेलिया की टीम 263 रनों पर पहली पारी में ऑल आउट हुई. दिन के आखिरी घंटे में टीम इंडिया ने बल्लेबाजी की और एक भी विकेट नहीं गवाया. टीम इंडिया 21/0 के साथ वापस लौट रही है.
भारतीय बॉलर्स के आगे कंगारू टीम पूरी तरह से फेल नजर आई. इस पारी में मोहब्बत शम्मी ने रविचंद्रन अश्विन ने 3 और रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला बेहतर नहीं रहा. हालांकि उस्मान ख्वाजा ने उसके लिए 81 रनों की पारी खेली अंत में पीटर हैंड्सकोम्ब 72 रनों की नाबाद पारी खेली.



