
जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के टिनप्लेट काली मंदिर के पास सुबह पार्क में टहलने आई एक महिला से बदमाशों ने चेन छीनने की कोशिश की. झपटमारों ने जैसे ही महिला के कंधे पर हाथ रखा, तो महिला ने उसे दबोच लिया. इसके बाद महिला जोर-जोर से चोर-चोर चिल्लाने लगी. महिला की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग इकठ्ठा हो गए. इन लोगों ने एक आरोपी को पकड़ कर धून दिया.
बताया जाता है कि आरोपी दोनों युवक बाइक से आये थे. इन दोनों ने महिला के गले से चेन छीनने की कोशिश की. हालांकि, ये महिला के गले पर जैसे ही हाथ रखा, तो उसने देख लिया. इसके बाद महिला ने अपनी चैन को जोर से पकड़ लिया और जोर से चोर चोर चिल्लाने लगी. महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए. इन लोगों ने दो युवकों में से एक को पकड़ लिया. इसके बाद आरोपी की पहले लोगों ने धुनाई की. इसके बाद गोलमुरी थाना से आए पुलिस के हवाले कर दिया.



