‘रसोड़े में कौन था’ वाले बंदे ने ‘लप्पू सा सचिन’ पर बनाया ऐसा गाना, वीडियो देख लोग बोले- क्या है सचिन में?
पाकिस्तान की सीमा हैदर और नोएडा के सचिन मीना की प्रेमा कहानी इन दिनों ट्रेंडिंग टॉपिक है। चाय की दुकान से लेकर गली-मोहल्लों में सीमा हैदर की ही बात हो रही है!सोशल मीडिया पर तो क्या है सचिन में… पर खूब मीम्स भी बनने लगे। दरअसल, सचिन की पड़ोसन ने कैमरे पर बोल दिया था कि लप्पू सा सचिन, झिंगूर सा लड़का, क्या है सचिन में। इसके बाद से मामला वायरल है। अब इसी वायरल टॉपिक पर ‘रसोड़े में कौन था’ टाइटल पर रैप बनाने वाले यशराज मुखाते ने अपनी क्रिएटिविटी दिखाई है। उन्होंने लप्पू सा सचिन पर गाना बना दिया है, जिसे जनता बड़े चाव से देख रही है। क्या आपने देखा यह वीडियो।
बोल वो पाए ना, किसी को भाए ना…
यशराज मुखाते ने सीमा की पड़ोसन की उनके पति सचिन पर की गई टिप्पणी पर एक सॉन्ग क्रिएट किया है। इस वीडियो में हम देख सकते हैं कि यशराज गा रहे हैं- बोल वो पाए ना, किसी को भाए ना, समझ आए ना… ऐसा क्या है सचिन में…इसके बाद सचिन की पड़ोसन का वायरल वीडियो है जोड़ा गया है जिसमें वह बोल रही है- लप्पू सा सचिन है, झिंगूर सा लड़का.. क्या है सचिन में! इसके बाद क्या है सचिन को उन्होंने अपने अंदाज में ट्वीस्ट दिया है। अब यह क्लिप इंटरनेट की जनता का दिल जीत रही है।यह वीडियो यशराज मुखाते (@yashrajmukhate) ने 4 अगस्त को पोस्ट किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा – लप्पू सा सचिन। इस क्लिप को 17 लाख व्यूज और 1 लाख 80 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। जबकि तमाम लोगों ने प्रतिक्रिया दी। जहां कुछ यूजर्स ने लिखा कि नेशन वान्ट्स टू नो क्या है सचिन में? वहीं अन्य ने कहा कि भाई सचिन का तो लप्पू सचिन बन गया। आपकी क्या राय है इस पूरे मामले पर? कमेंट में बताइए।



