Uncategorized

सहारा श्री सुब्रत राय के लखनऊ आवास पर पहुंचे डेप्युटी सीएम ब्रजेश पाठक, उमड़ा जनसैलाब, कल होगा अंतिम संस्कार

देश के जाने माने उद्योगपति सहारा ग्रुप के चेयरमैन सहाराश्री सुब्रत राय का मंगलवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। बुधवार को चार्टेड प्लेन से उनका पार्थिव शरीर शाम को राजधानी लखनऊ लाया गया। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित उनके आवास पर शव अंतिम दर्शन के लिए लाया गया है। गुरुवार को भैंसाकुण्ड में अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं सहाराश्री के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग सहारा शहर पहुंच रहे हैं। यूपी सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी सुब्रत राय को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। सुब्रत राय के रसूख को देखते हुए माना जा रहा है कि उनके अंतिम संस्कार में राजनीतिक और फिल्मी समेत प्रदेश और देश की कई जानी मानी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सुब्रत राय जी ने अपने जीवनकाल में उत्तर प्रदेश में बहुत बड़ा कारोबार खड़ा किया था। आज वो हमारे बीच में नहीं रहे, हम उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते है कि उन्हें अपने श्री चरणों मे स्थान दें। साथ ही परिवार को असहनीय पीड़ा को सहने की ताकत दे। बहुआयामी व्यक्ति के धनी व्यक्ति थे आज वो हमारे बीच में नहीं है। सीएम योगी ने एक्स पर लिखा सहारा समूह के प्रमुख श्री सुब्रत राय जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।

अखिलेश यादव ने व्यक्ति किया दुख

सुब्रत राय के निधन पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त किया है। अखिलेश ने सहारा श्री सुब्रत राय के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। सपा मुखिया ने कहा कि श्री सुब्रत राय का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति है। वे एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक अति संवेदनशील विशाल हृदय वाले व्यक्ति भी थे। वे अनगिनत लोगों के लिए सहारा बने थे।

सहारा परिवार ने दी सूचना

सहारा इंडिया परिवार की ओर से जानकारी दी गई कि सहारा श्री का 14 नवंबर 2023 को रात 10:30 बजे लंबी बीमारी के बाद कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण निधन हो गया। स्वास्थ्य में गिरावट के बाद उन्हें 12 नवंबर 2023 को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (केडीएएच) में भर्ती कराया गया था। सहारा समूह ने एक बयान में कहा कि उनकी क्षति पूरे सहारा इंडिया परिवार को गहराई से महसूस होगी। सहाराश्री जी उन सभी के लिए एक मार्गदर्शक शक्ति, मार्गदर्शक और प्रेरणा के स्रोत थे जिन्हें उनके साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button