पुरुलिया होकर चलने वाली टाटा-हटिया एक्सप्रेस का मार्ग बदला, टाटा-आसनसोल आद्रा से लौटेगी, जानिए कारण
टाटानगर से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, आद्रा और आसनसोल आने-जाने वाले रेल यात्रियों को नए साल के पहले महीने में परेशानी हो सकती है। क्योंकि दक्षिण पूर्व रेलवे ने आद्रा डिवीजन मे विकासात्मक कार्य होने के कारण इस मार्ग पर चलने वाली कुछ ट्रेनो को रद्द कर दिया गया है और कुछ का मार्ग बदल दिया गया है। इसे लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है।
इन ट्रेनों के परिचालन को किया गया रद्द
ट्रेन संख्या 08644/08643 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू 4 जनवरी और 6 जनवरी को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 08647/08648 आद्रा-बराभूम-आद्रा मेमू स्पेशल 2 जनवरी को रद्द रहेगी। संक्षिप्त यात्रा समाप्त करने वाली ट्रेन दो जनवरी को ट्रेन संख्या 03594/03593 आसनसोल-पुरुलिया -आसनसोल मेमू स्पेशल अपनी संक्षिप्त यात्रा आद्रा में समाप्त करेगी। आद्रा से वापस आसनसोल लौट जाएगी। वही सात जनवरी को ट्रेन संख्या 08174/08652 टाटानगर-आसनसोल-बराभूम मेमू स्पेशल अपनी यात्रा आद्रा में समाप्त करेगी। आद्रा से ही अपनी यात्रा प्रारम्भ करेगी। ट्रेन संख्या 08680/08679 आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू स्पेशल 2, 5 और 7 जनवरी को अपनी यात्रा बाकूंडा में समाप्त करेगी। बाकूडा से वापस आद्रा लौट जाएगी। ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर-हटिया -खड़गपुर एक्सप्रेस 2 जनवरी को अपनी यात्रा आद्रा में समाप्त करेगी। और आद्रा से ही वापस लौट जाएगी ।
मार्ग परिवर्तन होकर चलने वाली ट्रेन
वही 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस का भी मार्ग बदल दिया गया है। टाटानगर से 1, ,5 और 7 जनवरी को टाटानगर से प्रस्थान करने वाली टाटा-हटिया एक्सप्रेस चांडिल- गुण्डा विहार- मुरी होकर पुरूलिया जाएगी।



