शादी से पहले तक MS Dhoni और साक्षी के रिश्ते की नहीं थी किसी को भनक, धोनी इसलिए हैं दिल के पिच पर मास्टर
भारतीय क्रिकेट को एक नई बुलंदी पर पहुंचाने वाले पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को किसी परिचय की जरूरत नहीं। सोशल मीडिया पर वायरल होते धोनी के सालों पूराने विडियो ही इस बात की गवाही हैं, कि उन्हें लोग कितना पसंद करते हैं। क्रिकेट पिच पर कैप्टन कूल के नाम से जाने वाले धोनी एक समय पर दोस्तों में होपलेस लवर के नाम से भी फेमस थे। लेकिन शादी से पहले 2 साल तक गुपचुप साक्षी को डेट करने के बाद उन्होंने अपना लोहा प्यार के फील्ड में भी मनवा लिया।
महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 42वां बर्थडे मना रहे हैं। यह दिन सिर्फ उनकी फैमिली के लिए ही नहीं बल्कि उनके सभी फैंस के लिए भी बहुत स्पेशल है। ऐसे में आज हम आपको धोनी का एक ऐसा पहलू बता रहे हैं, जिसे जानने के लिए उनके फैंस हमेशा बेकरार बैठे रहते हैं। यह है उनकी मैरिड और लव लाइफ जिसमें धोनी बेस्ट पति से बेहतर होने का दावा करते हैं। ऐसा क्यों है यह आप नीचे डिटेल में जान सकते हैं-पति-पत्नी का रिश्ता समय के साथ तभी स्ट्रांग होता है, जब वह एक-दूसरे को बिना किसी जजमेंट के सुनते हैं। अपने पार्टनर के नजर से चीजों को देखना रिश्ते में इमोशनल इंटीमेसी को बढ़ाता है। मेट्रीमोनी डॉट कॉम के एक इवेंट पर धोनी ने कहा था कि पति-पत्नी का रिश्ता बहुत ही खूबसूरत होता है। इसके शुरुआत में पति चाहे कितना ही बोल ले अंत में उसे अपनी पत्नी की ही सुननी पड़ती है। हालांकि यह बहुत मजाक में कही गयी बात थी। लेकिन इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है, कि माही अपनी पत्नी साक्षी की बातों को ध्यान से सुनते हैं।धोनी ने इस मेट्रोमॉनी इवेंट में यह भी बताया था कि वह साक्षी को वो सब करने देते हैं, जो वह करना चाहती हैं। इससे यह साफ समझ आता है, कि वह अपनी पत्नी पर आंख बंद कर भरोसा करते हैं। उन्हें इस बात पर पूरा यकीन है कि साक्षी कभी भी कुछ गलत नहीं करेंगी। पति-पत्नी के बीच यह भरोसा और कॉन्फिडेंस होना बहुत जरूरी होता है। तब ही रिश्ता लंबे समय तक चल पाता है।कैप्टन कूल धोनी का मानना है, एक पति तभी खुश होता हो सकता है जब उसकी पत्नी खुश हो। इसलिए वह साक्षी की हर बात में राजी रहते हैं, जिससे वह हमेशा खुश रहती हैं। इन्हें सुनकर ऐसा लगता है, जैसे शादी में खुश रहना कितना सिंपल है। यह सच भी है, यदि आपको अपने जीवनसाथी से प्यार हो और उसकी खुशी की परवाह हो तो कभी भी आपके रिश्ते में कोई परेशानी नहीं आएगी।




