Uncategorized
वाणिज्य कर विभाग ने राजस्व संग्रहण का बनाया नया रिकॉर्ड, 21 हजार करोड़ रुपए से अधिक की हुई वसूली
झारखंड में वाणिज्य कर विभाग ने 21 हजार करोड़ रुपया से अधिक वसूली कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। राज्य के वित्तमंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि वाणिज्य कर विभाग ने निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध लगभग 114 प्रतिशत की प्राप्ति की है। डॉ. उरांव शुक्रवार देर शाम रांची में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 का आज अंतिम दिन है। वाणिज्य कर विभाग ने अपने निर्धारित लक्ष्य 18,500 करोड़ के विरूद्ध 2500 करोड़ से अधिक की वसूली कर ली है।




