Uncategorized

मुझे अपना बना लो… होटल के कमरे से कांग्रेस विधायक का युवक के साथ सेक्स सीडी लीक!

चुनाव से पहले एमपी (MP Congress MLA CD) की राजनीति में एक सीडी को लेकर भूचाल आ गया है। कांग्रेस विधायक का एक वीडियो वायरल हो गया है। ग्वालियर जिले के डबरा से कांग्रेस विधायक सुरेश राजे का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वे होटल में अन्य व्यक्ति के साथ संदिग्ध हालात में नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि अनैतिक कृत्य करने वाले विधायक को पता है कि वीडियो बन रहा है, लेकिन उसके बाद भी वे कुकृत्य करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो में वह अप्राकृतिक कृत्य करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान होटल के कमरे में मौजूद युवक उनसे कहता है कि आप मुझे अपना बना लो। वहीं, होटल के कमरे में पूरा वीडियो शूट किया गया है। युवक बाथरूम में जाता है तो उसका भी वीडियो शूट किया जाता है। विधायक को वीडियो बनने की जानकारी है। इसके बावजूद वह विरोध नहीं जताते हैं।

सुरेश राजे वीडियो में अपनी उम्र 62 साल बताते हुए नजर आ रहे हैं। साल 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में डबरा से कांग्रेस प्रत्याशी इमरती देवी चुनाव जीती थीं, लेकिन उन्होंने 2020 में इस्तीफा देकर बीजेपी ज्वाइन की थी। इसके बाद साल 2020 उपचुनाव हुए तो सिंधिया समर्थक इमरती देवी चुनाव हार गईं, उन्हें कांग्रेस के सुरेश राजे ने हरा दिया था। कमाल की बात तो यह है कि सुरेश राजे ने बीजेपी का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।

कांग्रेस विधायक, भाजपा के टिकट से दो बार नगर पालिका का चुनाव और एक बार 2013 में विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि तीनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उपचुनाव में सुरेश राजे के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने एक-एक सभा की थी।

बीजेपी ने साधा निशाना

वहीं, बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि कांग्रेस के एक विधायक का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कांग्रेस को जवाब देना होगा कि क्या यही उनकी पार्टी के संस्कार हैं….? कांग्रेस के कई और बड़े नेताओं के इसी प्रकार के कुकर्मो की भी चर्चा बाजार में जोरों पर है। देखना होगा कि वो कब सामने आएंगे…?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button