महेंद्र सिंह धोनी अपना आखिरी IPL सीजन खेलेंगे ! CSK टीम मैनेजमेंट ने की खास तैयारी

2023 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसमें आगामी सीजन का पहला मुकाबला 31 मार्च को गतविजेता गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में खेला जाएगा. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन होने की भी उम्मीद जताई जा रही है. ऐसे में CSK टीम मैनेजमेंट ने उनके चेपॉक पर आखिरी मैच को यादगार बनाने के लिए अभी से तैयारी करना शुरू कर दिया है.
कोरोना काल के बाद एकबार फिर से आईपीएल में पहले की ही तरह मुकाबले खेले जायेंगे. जिसमें एक टीम को अपने घर पर भी मैच खेलने का मौका मिलेगा. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम यदि प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाती है तो धोनी 14 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में अपना आखिरी मुकाबला खेलते हुए नजर आ सकते हैं.
चेन्नई में 4 साल बाद मुकाबला खेलने उतरेंगे धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने घरेलू मैदान चेपॉक में आखिरी बार आईपीएल का मुकाबला साल 2019 में खेला था. इसके बाद कोरोना महामारी की वजह से वह यहां पर मैच नहीं खेल सके थे. अब 4 साल के बाद टीम एक बार फिर से अपने घरेलू फैंस के सामने मैच खेलने मैदान पर उतरेगी. धोनी को चेन्नई के फैंस से काफी ज्यादा लगाव है और इसका जिक्र वह कई बार अपने बयानों के जरिए भी कर चुके हैं.



