Apple 2025 के मध्य तक नए Mac Studio और Mac Pro मॉडल लॉन्च नहीं करेगा: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के अनुसार, Apple निकट भविष्य में नए Mac Studio या Mac Pro मॉडल लॉन्च करने की योजना नहीं बना रहा है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन की तरफ से आई जानकारी के अनुसार, कंपनी 2025 के मध्य तक कोई भी नया मॉडल लॉन्च नहीं करेगी। बता दें कि Apple ने आखिरी बार जून 2023 में Mac Studio और Mac Pro मॉडल्स को M2 Max और M2 Ultra चिप्स के साथ रिफ्रेश किया था।
इस देरी का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन संभावना है कि Apple नए Apple Silicon चिप्स के लॉन्च का इंतजार कर रहा है। M2 चिप लॉन्च होने के बाद ही कंपनी ने Mac Studio और Mac Pro को अपडेट किया था। ऐसे में ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी शायद अगली पीढ़ी के Apple Silicon चिप के लॉन्च के बाद ही इन मॉडल्स को अपडेट करेगी।
अभी यह बता पाना मुश्किल है कि नए Mac Studio और Mac Pro मॉडल्स में कौन से फीचर्स या स्पेसिफिकेशन देखने को मिलेंगे। लेकिन इतना तय है कि इन मॉडल्स में निश्चित रूप से नए और दमदार चिप्स का इस्तेमाल किया जाएगा।



