Uncategorized
जब रात में अचानक बुलेट से पेट्रोलिंग पर निकले डीसी और एसएसपी, दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
रांचीः रांची के डीसी राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने रविवार की रात अचानक बाइक पेट्रोलिंग पर निकले। इस दौरान पुलिस प्रशासन से जुड़े कई अन्य अधिकारी भी साथ दिखे। रात में बाइक पेट्रोलिंग शुरू करने से पहले रांची के डीसी और एसपी सबसे पहले कोतवाली थाना पहुंचे और उसके बाद अपने अन्य सहयोगियों के साथ बाइक पेट्रोलिंग पर निकल पड़े। दोनों वरीय अधिकारियों ने शहर के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया।



