Crime

अमेरिका के ओक्लाहोमा में फायरिंग:हमलावर ने अस्पताल को निशाना बनाया; 4 की मौत, खुद भी मारा गया

अमेरिका के ओक्लाहोमा राज्य में बुधवार को फायरिंग की घटना सामने आई है। यहां के टुल्सा शहर के सेंट फ्रांसिस अस्पताल में हुई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज किया जा रहा है।

टुल्सा के पुलिस डिप्टी चीफ जोनाथन ब्रूक्स ने हमलावर सहित 5 लोगों के मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हमलावर को उसकी ही बंदूक से गोली लगी थी, जिसके जख्म की वजह से उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है। हमलावर ने फायरिंग के दौरान बंदूक और राइफल का इस्तेमाल किया। घटना के बाद सेंट फ्रांसिस अस्पताल के नताली बिल्डिंग को बंद कर दिया गया है।

Source : Dainik Bhaskar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button