Jharkhand

शादी से लौट रहा तेज रफ्तार मिनी ट्रक पलटा, चार युवकों की मौत, एक दर्जन लोग हुए घायल

झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना अंतर्गत चिल्गू शहरबेड़ा में गुरुवार की अहले सुबह शादी से लौट रहा मिनी ट्रक पुल पर टकराने के बाद पलट गया. इस घटना में नीमडीह के चार युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गये. सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोग जुटे. स्थानीय लोगों ने सभी को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. एमजीएम अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि महज एक घंटे बाद एक अन्य युवक को मृत घोषित कर दिया गया.

SOURCE-PRABHAT KHABAR

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button