Weather
झारखंड में मॉनसून की हवाओं के प्रभाव से अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, अगस्त महीने में झारखंड में अच्छी बारिश की उम्मीद है। हालांकि, राज्यभर में बारिश समान रूप से नहीं होगी। कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। यह स्थिति किसानों के लिए लाभकारी हो सकती है, जिससे बिचड़ा को फायदा मिलेगा और किसान धान की खेती कर सकेंगे। दो अगस्त से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है और कहीं-कहीं वज्रपात भी हो सकता है।
